योगेश राजपूत गरियाबंद: ब्लॉक कांग्रेस फिंगेश्वर के नेतृत्व में आज एक-दिवासी धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य धान खरीदी केंद्रों में फैली अवस्था और किसानों की परेशानियों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करना था धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा किसानों की स्थिति अब बर्दाश्त करने योग्य नहीं रही प्रदेश सरकार ने चुनावी वादों के बाद भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया धान खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी टोकन वितरण में अवस्था और इलेक्ट्रॉनिक कांटों में 1.5से2.5 किलो तक की तौलाई में कमी ने किसानों के सामने और भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं यह भाजपा सरकार की निष्क्रियता का परिणाम है और हम किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।
जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू, हरिशंकर श्रीवास्तव सुघरमल आड़े,ओमप्रकाश बंछोर, गैंदराम यादव, योगेश साहू,हेमलता सिंन्हा,ने कहा धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार की उदासीनता स्पष्ट है किसानों के अधिकारों के लिए हम कांग्रेस पार्टी के झंडे तले इस आंदोलन को तेज करेंगे।
हम किसानों की आवाज उठाने के लिए सड़कों पर हैं कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों के लिए काम किया है और हम उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे यह धरना सरकार को यह संदेश देने के लिए हैं कि हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक किसानों को उनके अधिकार नहीं मिलते।
भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो वादे किए थे वह सिर्फ कागजी साबित हुए हैं हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़े हैं और सरकार से मांग करते हैं कि किसानों से उनकी पूरी धान खरीदी जाए साथ ही समर्थन मूल्य में उचित बढ़ोतरी की जाए।
धरने के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन को प्रदेशभर में फैलने का संकल्प लिया और किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी कांग्रेस पार्टी ने इस धरने के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक किसानों को उनके अधिकार नहीं मिलते तब तक कांग्रेस पार्टी उनके संघर्ष में पूरी तरह से साथ रहेगी।
इस दौरानउक्त अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंग साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू, जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, सेवादल अध्यक्ष,सुघरमल आड़े,दानसिंग निषाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिशंकर श्रीवास्तव,ओमप्रकाश बंछोर, डेकेश्वर ठाकुर, अनिल चंद्राकर, पार्षद कमलेश कमलेश यदू, डॉक्टर दिलीप साहू, महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता सिंन्हा, पार्षद सुनीता श्रीवास,धनराज सूर्यवंशी, गैंदालाल यादव, कमल भारती, शेषनरायण गुप्ता, तेजेश यदू टिकेश साहू, खिलेश साहू,मनोज सोनवानी, राजऋषि टंडन,जेठू बंजारे लक्ष्मण मांडले आशा धतलहरे,सरपंच सुंदर साहू देवानंद साहू रेवा साहू, रूमन यादव साहू,मानसिंग साहू,सुदामा वर्मा , अशोक निर्मलकर, युवराज बंटी सिंन्हा वासुदेव यादव रमेश वर्मा, होरीलाल वर्मा, वीरेंद्र साहू, रमेश साहू, डॉ राजेंद्र साहू, कस्तूरी तारक, नरसु ध्रुव , गौतम साहू कुलेश्वर धनकर के साथ-साथ सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168327
Total views : 8195925