आम नागरिकों के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के निर्णय पर रोक लगाए सरकार – जनक लाल ठाकुर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आम नागरिकों के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के निर्णय पर रोक लगाए सरकार – जनक लाल ठाकुर

दीपक मित्तल
नवभारत टाइम्स 24 x7in
प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

दल्ली राजहरा: छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा को छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के निर्णय पर रोक लगाने की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन,जनक लाल ठाकुर ने आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आजादी के बाद बिजली वितरण के संबंध में बनाए गए कानून के अनुसार बिजली को मानव समाज की आवश्यकता मानते हुए रियायती दरों पर बिजली आपूर्ति का प्रावधान किया गया और आम जनता के लिए लाभ हानि के दायरे से अलग रखा गया उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाता है निर्धारित समय अवधि में बिल जमा नहीं होने पर कुछ पेनल्टी देकर बिल जमा करने की सुविधा है।

लेकिन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के पश्चात जनता को मिल रही सुविधा से वंचित होना पड़ेगा एवं 10 – 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य में मीटर रीडर के रूप में 5300 नवयुवकों को घर घर जाकर मीटर रीडर करने का रोजगार प्राप्त है। वे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर पूर्णतः बेरोजगार हो जाएंगे और उनका परिवार भुखमरी का शिकार हो जायेंगे। और सरकारी विद्युत मंडल, प्राइवेट विद्युत कंपनी के नाम से जाना जायेगा। सरकार द्वारा पूंजीपति वर्ग को लाभ पहुंचाने का षड़यंत्र की बू आ रही है। हाफ् बिजली बिल भूगतान करने की छूट भी घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहा है। लेकिन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने से वो सुविधा भी खत्म हो जाएगा। गैस कनेक्शन सिलेंडर का भी यही हश्र देखने को मिला रहा है।

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/ छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ/ जिला किसान संघ जिला बालोद तथा साथ साथ इस क्षेत्र की जनता सरकार की मनमानी तरीके से प्रदेश जिला व इस क्षेत्र की जनता की घरों में बिजली जैसे महत्वपूर्ण जनता के उपभोग पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोपे जाने की घोर निन्दा व विरोध करती है। यदि सरकार द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर रोक नहीं लगाई जाती है तो उक्त मुद्दों को लेकर उपरोक्त संगठनों द्वारा क्षेत्र में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन व बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों की होगी। ज्ञापन को जिलाधिकारी ,विद्युत विभाग अधिकारी कनिष्ठ अभियंता व दंडाधिकारी को सौंपते समय संगठन के पदाधिकारीगण रामचरण नेताम ,सुरेन्द्र साहू मोहनू, पुरुषोत्तम,ओमप्रकाश देवांगन कन्हैया ,परमेश्वर,राहुल,मोहित,
हरिशकर,नासिक यादव,,प्रवीण , लेखु,महेश,रामलाल,महादेव,रूपेश,श्रवण,सुरेश, लोमन,सहित छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ एवं किसान संघ के अन्य साथी उपस्थित थे,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment