Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, कौन-कौन बनेगा मंत्री?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Jharkhand Cabinet Expansion Today: झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्रिपरिषद में शामिल मंत्री आज (5 दिसंबर) शपथ लेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे.

राजभवन के अनुसार समारोह की शुरुआत प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी द्वारा दोपहर के आसपास शपथ लेने के साथ होगी.

झामुमो के वरिष्ठ विधायक मरांडी को 28 नवंबर को कैबिनेट की पहली बैठक के दौरान प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था. नियमित स्पीकर के चुने जाने तक वे सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे. मरांडी के शपथ लेने के बाद मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. कैबिनेट ने नौ से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आहूत करने का भी निर्णय लिया.

10 से 11 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पुष्टि की कि सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे मुख्यमंत्री सोरेन की ओर से राज्यपाल को भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि सब कुछ तय हो चुका है. सूची मुख्यमंत्री की ओर से राज्यपाल को भेजी जाएगी. यह गठबंधन सरकार है. हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है. लोगों ने हमें चुना है और हम राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे.

झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी कोटे से 10 से 11 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिसमें झामुमो से 5 से 6 विधायक, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है. लेकिन, अगर झामुमो की तरफ से एक सीट को रिजर्व रखा गया तो 5 विधायक ही मंत्री पद की शपथ ले सकेंगे.

कौन-कौन बनेगा मंत्री?
झामुमो कोटे से दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन, अनंत प्रताप देव, सविता महतो और सुदिव्य कुमार सोनू का नाम मंत्री बनने की लिस्ट में सबसे आगे हैं. इसके अलावा कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी, शिल्पा नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, राधाकृष्ण किशोर का नाम लगभग तय माना जा रहा है. मंत्री पद की दौड़ में कुमार जयमंगल, डॉ.रामेश्वर उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी का नाम भी शामिल हैं. वहीं अगर आरजेड़ी की बात करें तो संजय प्रसाद यादव का मंत्री बनना लगभग तय है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *