नगर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन आज….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में 2 करोड़ 65 लाख के कार्यो का होगा भूमिपूजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- नगर पंचायत सरगांव विकास पथ की ओर निरन्तर अग्रसर है। नई सरकार के गठन और नगर पंचायत के नवयुवा अध्यक्ष परमानन्द साहू के अध्यक्षीय कार्यकाल में नगर नित नए आयाम लिख रहा है। इसी तारतम्य में आज नगर को मिली बड़ी सौगात का भूमिपूजन किया जाएगा।

जंहा केंद्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी विकास कार्य भारत सरकार व सासंद बिलासपुर श्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ श्री भूपेंद्र सवन्नी व अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव श्री परमानन्द साहू के साथ ही समस्त पार्षदगणों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम शाम 4 बजे नगर पंचायत सरगांव परिसर में आयोजित है जिसमे नगर के विभिन्न विकास कार्य सीसी रोड, नाली निर्माण आदि के 2 करोड़ 65 लाख 9 हजार रुपये की मद राशि का भूमिपूजन किया जाएगा।

नगर पंचायत परिवार इस भव्य आयोजन को लेकर पूरी तन्मयता से लगा हुआ है। नगर पंचायत cmo श्री घनश्याम शर्मा ने समस्त नगरवासियों को उक्त गरिमामयी कार्यक्रम के साक्षी बनने हेतु आमंत्रित किया है। पिछले पांच वर्षो से नगर के विकास में जंक सा लगा हुआ था ।

पूरी तरह से मूलभूत सुविधाओं की रेखा अवरुद्ध थी। परन्तु नगर को मिले नए अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार के साथ क्षेत्र के विकास पुरुष विधायक श्री धरमलाल कौशिक के संज्ञान ने नगर की दशा और दिशा को बदलने का सार्थक और कारगार कार्य किया है। भाजपा सरकार से की गई चुनाव पूर्व आशा ने अब अपना वास्तविकता से मूर्त रूप लेना आरम्भ कर दिया है जिसे लेकर नगरवासियों में प्रसन्नता देखी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *