अवैध धान खपाने वाले के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 120 क्विंटल धान जप्त…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर सभी उपार्जन केंद्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। वहीं कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीम गठित कर उपार्जन केंद्रों में अवैध धान खपाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में आज मुंगेली अनुविभाग अंतर्गत राजस्व विभाग की टीम ने अवैध धान खपाने वाले के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 120 क्विंटल धान जप्त किया गया है तथा संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल ने बताया कि कमल ट्रेडर्स में 149 कट्टा कुल 59.60 क्विंटल अवैध धान व दुर्गा ट्रेडर्स में 120 कट्टा कुल 50 क्विंटल अवैध धान पर कार्रवाई करते हुये जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व अमला और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *