तामसिवनी के कैडेटों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

आरंगः शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला तामासिवनी के 50 एनसीसी कैडेटो ने शिक्षा को आनंदमय बनाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण नवा रायपुर सेक्टर 27 के शांति शिखर, शांति सरोवर व छ.ग. विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी बलदाउ ठाकुर ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य स्कूल आधारित ज्ञान को स्कूल के बाहरी जीवन से जोडना, विज्ञान व गणित का शिक्षा को आनंदमय बनाना तथा नवाचार व प्रौद्योगिकी के उपयोग पर ध्यान केन्द्रित करना था। शांत शिखर एवं शांत सरोवर भ्रमण के दौरान बी.के. सविता एव ंबी.के. किरण दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक संस्था है। जिसका उद्देश्य मनुष्य के नैतिक गुणों का विकास कर देवतुल्य बनाना है, जैसे कि और विश्वविद्यालयों का उद्देश्य डाॅक्टर, इंजीनियर आदि बनाना होता है। इस अवसर पर बी.के. अदिति, बी.के. अंश दीदी सहित कैडेट्स उपस्थित थे।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *