63 लाख की चोरी से हड़कंप : जमीन सौदे की रकम पर करीबी पर शक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास स्थित रवेली गांव में 62 लाख 71 हजार की चोरी का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि संयुक्त परिवार में हुई इस चोरी में किसी परिचित या नजदीकी रिश्तेदार का हाथ हो सकता है।

62 लाख 71 हजार रुपए की चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, मुजगहन थाना क्षेत्र के रवेली गांव में रहने वाले सोनकर परिवार को जमीन के सौदे से 2 करोड़ 41 लाख रुपए मिले थे। यह रकम घर में रखी अलमारी में रखी थी। लेकिन, इस रकम में से 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए। चोरी की वारदात को जिस तरह अंजाम दिया गया, उससे संदेह है कि बदमाशों को पैसे कहां रखे हैं, इसकी जानकारी थी। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि, सोनकर परिवार ने दो-तीन महीने पहले एक जमीन बेची थी, जिसकी कीमत घर में रखी थी। दस दिन पहले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक करोड़ रुपए से  62 लाख 71 हजार रुपए की चोरी हुई है। हालांकि, इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

एएसपी ने बताया कि, नई एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पहली नजर में मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि जिस जगह से चोरी हुई, वहां बड़ी रकम थी। घर में कई लोग रहते हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *