हिंदू पत्नी ने बुर्का पहनने से किया इंकार, मुस्लिम पति ने ले ली जान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Mumbai News: महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक हिंदू महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है.जहां महिला के पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को बुर्का पहनने और इस्लामिक रिवाजों को मानने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतका रूपाली ने आरोपी इकबाल मोहम्मद शेख से लव मैरिज की थी, जो उसकी परिवार की इच्छा के खिलाफ था. बता दें कि, यह शादी बीते तीन साल पहले हुई थी. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद, रूपाली को आरोपी इकबाल ने बुर्का पहनने और अपने धार्मिक रिवाजों का पालन करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया था. इस दबाव के कारण घर में लगातार विवाद होने लगे थे.

पति के धार्मिक दबाव के चलते बढ़े आपसी झगड़े

इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोपी और उसकी फैमिली इस्लामिक परंपरा को लेकर अक्सर विवाद करते थे. पुलिस अधिकारी का कहना है कि घरेलू विवादों से परेशान होकर इकबाल ने अपनी पत्नी रूपाली की हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दौरान पुलिस टीम मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है.

आरोपी के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई 

वहीं, पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी इकबाल मोहम्मद शेख को हिरासत में लिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *