Gold Silver Price Today: फिर बढ़ गए सोना-चांदी के दाम, 16 नवंबर के ताजा रेट जान लीजिए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Gold Silver Price Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. दीपावली के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है. आइए जानते हैं आज के सोने और चांदी के ताजा रेट्स. आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव कुछ इस तरह है.

22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹69,610

24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹75,920

जाने अपने शहरों में सोने के दाम 

लखनऊ:
22 कैरेट: ₹69,610 (10 ग्राम)
24 कैरेट: ₹75,920 (10 ग्राम)

गाजियाबाद:
22 कैरेट: ₹69,610
24 कैरेट: ₹75,920

नोएडा, मेरठ, आगरा, अयोध्या और कानपुर:
सभी इन शहरों में सोने की कीमत समान है:
22 कैरेट: ₹69,610
24 कैरेट: ₹75,920

चांदी का ताजा रेट  

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है,
1 किलो चांदी: ₹89,400
कल का रेट: ₹89,500

कैसे पहचाने असली सोना

सोने की शुद्धता को ISO मानकों के तहत हॉलमार्क से पहचाना जा सकता है.
24 कैरेट: 999
22 कैरेट: 916
18 कैरेट: 750

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन यह आभूषण बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं होता. ज्यादातर आभूषण 22 कैरेट सोने में बनाए जाते हैं, जिसमें 91% सोना और 9% अन्य धातुएं होती हैं.

खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान  

1. हॉलमार्क देखकर खरीदें:
हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की पहचान होती है. यह भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित होता है.

2. स्थानीय जौहरी से कंफर्म करें:
सोने की दरों में GST, मेकिंग चार्ज और कई दूसरे शुल्क शामिल नहीं होते हैं. खरीदारी से पहले अपने जौहरी से सही रेट जरूर चेक करें.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *