आरंग।शासकीय बद्री प्रसाद कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय आरंग में पुण्य श्लोक माता अहिल्या बाई होल्कर जयंती का त्रिशताब्दी समारोह 11 नवंबर 2024 को मनाया गया। श्री सुदर्शन सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के एन शर्मा की, उन्होंने अपने उद्बोधन में अहिल्या बाई को सबल नारी बताते हुए उनके गुणों और कार्यों का बखान किये। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छ. ग. प्रान्त के संघ चालक टोपलाल वर्मा ने अपने उद्धबोधन में अहिल्या बाई होल्कर के सम्पूर्ण जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किये गये अपने संघर्षशील जीवन में पारिवारिक, धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, न्यायायिक क्षेत्र में अद्भुत योगदान स्वरुप सनातन धर्म का प्रचार प्रसार, मुगलों द्वारा तोड़े गए प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार, कुप्रथाओं का अंत, साथ ही उनके रण कौशल के बारे में विस्तार से बताया। उनके जीवन शैली से आज के युवा पीढ़ी को सीख लेने की बात बताते हुए उन्हें राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को संकेत करते हुए उन्हें भविष्य का राष्ट्र निर्माता बताते हुए उन्हें अपने पढ़ाई के साथ साथ देश प्रेम से ओतप्रोत होकर एक विकसित भारत के निर्माण योगदान देने की बात कही।

इस अवसर पर रायपुर विभाग के कार्यवाह बलराम यदु, आरंग खंड संघ चालक संतोष वर्मा एवं कॉलेज समस्त अध्यापकगण, छात्रगण और नगर के गणमान्यो ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8223756
Total views : 8267710