आरंग। स्थानीय अग्रसेन योगासन शाखा सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय अग्रवाल पारा द्वारा आज दिनांक रविवार को आंवला नवमी पर्व मनाया गया । अग्रसेन योगासन शाखा अपने नित्य दिनचर्या आसन ,प्राणायाम ध्यान एवं संघ प्रार्थना के बाद आंवला के वृक्ष की पूजा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया । अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि आँवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहते है ।इसी तिथि पर आंवला के वृक्ष का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इसकी पूजा एवं उस वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

यदि हम समर्थ है तो दान देना चाहिए । “प्रगट चारि पद धर्म के ,कलि मह एक प्रधान । येन केन विधि दीन्हें, दान करें कल्याण । ” जिनको आवश्यकता है ऐसे लोगों या जगह पर दान देने से पुण्य दस गुना बढ़ता हैं । इस अवसर पर अनुपनाथ योगी ,रविन्द्रअग्रवाल , बृजेश अग्रवाल , अभिनेष अग्रवाल ,अमिताभ अग्रवाल , ओम गुप्ता , दीपक गुरु गोश्वामी ,बलराम साहू , राकेश साहू , शंकर पाल , गोपाल पाल ,विनय पटेल , मुरारी लोधी , राम कुमार कंसारी आदि उपस्थित थे ।
संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216040
Total views : 8257832