US Swing States Result: उम्मीदवारों का भाग्य तय करने वाले राज्यों में क्लीन स्वीप की ओर ट्रंप, खतरे में हैरिस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने जारी हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस से आगे चल रहे हैं। इस बीच जहां पार्टियों के प्रति झुकाव रखने वाले अधिकतर राज्यों में कुछ खास बदलाव नहीं दिख रहा, वहीं स्विंग स्टेट्स यानी प्रत्याशियों को देखकर उनका समर्थन बदलने वाले राज्यों में मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। फिलहाल रुझानों में इन राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने नॉर्थ कैरोलाइना के बाद जॉर्जिया में अपनी जीत तय कर ली है।

अमेरिका में 7 स्विंग स्टेट हैं। यह बाकी राज्यों से काफी अहम माने जाते हैं, क्योंकि जहां सभी राज्य पार्टियों के पारंपरिक समर्थन को ही तवज्जो देते हैं, वहीं इन स्विंग स्टेट्स में पार्टियों का समर्थन बदलता रहता है। ऐसे में जो भी राष्ट्रपति उम्मीदवार इन स्विंग स्टेट्स को अपनी तरफ कर लेता है, वह चुनाव में विजेता के तौर पर उभरता है। इसीलिए स्विंग स्टेट्स को राष्ट्रपति उम्मीदवार का भाग्य तय करने वाला माना जाता है।

फिलहाल इन 7 राज्यों में से 6 के रुझान आ चुके हैं। इनमें पांच राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त मिली है, जबकि कमला हैरिस सिर्फ एक में ही आगे हैं। अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं तो डेमोक्रेट पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जानें किस स्विंग स्टेट में क्या नतीजे?
सात अहम राज्यों में से पेंसिलवेनिया सबसे महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभरा है, जहां 19 निर्वाचक मंडल वोट हैं। यहां अब तक डोनाल्ड ट्रंप 51.3 फीसदी वोटों के साथ आगे हैं। वहीं, हैरिस 47.8 फीसदी वोट हासिल कर चुकी हैं।
नॉर्थ कैरोलाइना में मुकाबला कांटे का रहा। यहां की 16 इलेक्टोरल कॉलेज सीटों के लिए मुकाबले में ट्रंप को 50.9 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, कमला हैरिस को 48.4 प्रतिशत वोट मिले हैं।
इसी तरह जॉर्जिया की 16 इलेक्टोरल कॉलेज वोट के लिए जारी जंग में ट्रंप 51.1% वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि हैरिस को 48.2% वोट मिले हैं।
मिशिगन के 15 इलेक्टोरल कॉलेज वोट के लिए मुकाबले में ट्रंप 51.7 फीसदी वोट हासिल कर चुके हैं, वह कमला हैरिस के 46.5% वोट के आंकड़े से आगे हैं।

एरिजोना में 11 निर्वाचक मंडल वोट हैं। इनके लिए सबसे करीबी मुकाबला जारी है। ट्रंप 49.7% वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, कमला हैरिस 49.5 फीसदी वोट हासिल कर चुकी हैं।
इसके अलावा विस्कॉन्सिन में 10 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं। इनके लिए मुकाबले में डोनाल्ड ट्रंप को अब तक 50.7 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि हैरिस 47.9 प्रतिशत वोट पा चुकी हैं।
नेवाडा में छह निर्वाचक मंडल वोट हैं। यहां मतगणना अभी शुरू नहीं हुई है।

राष्ट्रपति चुनाव तीन प्रकार के राज्य तय करते हैं
रेड स्टेट्स: रिपब्लिकन पार्टी 1980 के बाद से जीत रही है।
ब्लू स्टेट्स: 1992 से ही डेमोक्रेट्स का वर्चस्व रहा है।
स्विंग स्टेट: पूरी तरह से अलग नतीजे देते हैं। अक्सर इन राज्यों में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में कांटे की टक्कर होती है। यह राज्य ही चुनावी भाग्य का फैसला करते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *