
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
सरगांव- अग्रवाल समाज बिल्हा के द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष सीए राजेश अग्रवाल, सचिव मनोज मंगल, अग्रसेन जयंती समारोह के अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन समाज के उन्नति के लिए सभी एकजुट होकर निरंतर कार्य करते रहेंगे।
साथ ही अग्रसेन जयंती कार्यक्रम की समीक्षा की गई। अग्रवाल समाज के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक सुरेश मंगल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे। अग्रवाल महिला समिति से अध्यक्ष सोनम बंसल, अनीता अग्रवाल, मीना मित्तल, कृति अग्रवाल , मंजू लता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

दीपावली पर्व शुभकामनाओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर पटाखे फोड़े गए ।आने वाले देव उठनी एकादशी पर सामूहिक एकादशी तुलसी विवाह कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सभी से सहयोग और प्रचार हेतु निवेदन किया गया।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8227577
Total views : 8272721