रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा:अमन साहू का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं !

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। रायपुर में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू को लेकर रायपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।  रायपुर पुलिस ने बताया कि, अमन साहू का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन नहीं है। सोमवार को मिडिया से बातचीत करते हुए रायपुर पुलिस ने इसका खंडन किया है।

एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि, अमन साहू और लॉरेंस विश्नोई गैंग में कोई सीधा कनेक्शन नहीं मिला है। लेकिन कुछ शूटर्स है, जो दोनो गैंग के लिए काम करते हैं। आरोपियों का मोडस ऑपरेंडी पता करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि, गैंगस्टर अमन साहू के साथ लगभग 18 और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

एक हप्ते पहले लाया गया है रायपुर

झारखंड जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को सोमवार की रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया है। उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ और झारखंड की 30 से अधिक सशस्त्र पुलिस बल की टीम मौजूद थी। अमन साहू को रायपुर पहुंचने के बाद सीधे क्राइम ब्रांच के ऑफिस में रखा गया, जहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उसके खिलाफ चल रहे मामलों में पूछताछ की जा सके। अमन साहू पर तेलीबांधा में कारोबारी के ऑफिस के बाहर शूटआउट करवाने का आरोप है. गैंग की महिला सदस्य समेत 12 सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *