पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्या देवी होलकर विषयक सामाजिक सद्भावना बैठक का हुआ आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः बुधवार को श्री सुदर्शन जन सेवा समिति के तत्वाधान में साहू छात्रावास के सभागार में पुण्य श्लोक लोकमाता राजमाता अहिल्यादेवी होलकर के त्रीशताब्दी जन्म जयंती समारोह के अवसर पर सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले एवं प्रांत से आए पदाधिकारी प्रशांत पांडे, ललित चंद्राकर, लोकनाथ साहू, देवेंद्र ठाकुर आदि ने अपने वक्तव्य में लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साधारण से किस परिवार में जन्म लेकर मालवा प्रांत की महारानी बनने का उनका सफर समाज को नई दिशा दिखाता है।

वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन में अंधेरे ने कई बार दस्तक दी लेकिन उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प से उजाले के पथ पर चली तथा समाज कल्याण एवं देशहित में ऐसे कार्य किया जो इतिहास में दर्ज हुए महारानी अहिल्या देवी के द्वारा किए गए कार्य जैसे मंदिर निर्माण, मंदिर का जीर्णोद्धार, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में, पर्यावरण जागृती की दिशा में पहल, कुटीर उद्योगों को महत्व आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वही देशभक्ति से भरे प्रेरक गीत, जैसे मातृभूमि का कण कण तृण-तृण हमको आज निमंत्रण देता तथा तथा डॉक्टर तेजराम जलक्षत्री ने समाज है आराध्य हमारा, सेवा है आराधना जैसे गीतों से समरसता की बातें की गई तथा अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि यह वक्त सोने का नहीं अपितु जगने और जागने का है तथा देश हित में हम सबको लोकमाता अहिल्यादेवी के द्वारा किए गए कार्यों से शिक्षा लेनी चाहिए तथा इसका प्रचार प्रसार भी करना चाहिए।

इस अवसर पर विभिन्न समाज जैसे अग्रवाल, ब्राह्मण, सोनी, निषाद, धीवर, गोस्वामी वैष्णव, चंद्राकार, प्रजापति, यादव, देवांगन समाज आदि 35 से भी अधिक समाज प्रमुख एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बृजेश सोनी, रामू मिर्धा, डॉ. तेजराम जलक्षत्री, राजेश साहू, गणेश साहू, चंद्रशेखर साहू, के.के. भारद्वाज, खिलेश धुरंधर, जी.एस. यादव, विजय अग्रवाल, अनूपनाथ योगी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment