रायपुर। राज्य के कर्मचारियों के लिए दीपावली का अवसर इस बार और भी खास हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की है।
अब राज्य के कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% कर दिया गया है। यह नई दरें 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावी होंगी, जिसका लाभ राज्य के सभी कर्मचारियों को मिलेगा।
कैबिनेट की बैठक से पहले बड़ी घोषणा
कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक से पहले ही मुख्यमंत्री ने इस वृद्धि की घोषणा कर दी, जिससे राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243588
Total views : 8292617