Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए आपके शहर का हाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करती हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आज यानी 16 अक्टूबर को भी देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत को जारी कर दिया है.

देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी

आज यूपी में पेट्रोल औसत कीमत 95.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं एक दिन पहले की बात करें तो पेट्रोल की कीमत 95.01 रुपये प्रति लीटर थी यानी कल के मुकाबले आज पेट्रोल की कीमत में 0.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. इसके अलावा यहां डीजल औसत कीमत 88.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम

वहीं दिल्ली में पेट्रोल औसत कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां कल भी यही स्थिति थी. कोई बदलाव नहीं हुआ है. डीज़ल औसत कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसमें कोई चेंज नहीं दिख रहा है. अब बात मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो चेन्नई में 100.75 रूपये कोलकाता 104.95 रूपये और मुंबई 103.44 रूपये प्रति लीटर है.

कैसे तय होती है पेट्रोल की कीमत

बता दें कि देश भर में Dynamic Fuel System के आधार पर पेट्रोल की कीमत तय की जाती है. इस सिस्टम में कीमतों को तय करने से पहले कई चीजों का ध्यान रखा जाता है. जिसमें रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर का एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकट, ईंधन की बढ़ती मांग जैसे कारण शामिल हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से ईंधन की लागत पर उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और वैट जोड़ने के बाद पेट्रोल की खुदरा दर तय की जाती है. यह योजना जून 2017 से देशभर में लागू है. यही वजह है कि सभी राज्यों में रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल की कीमत अपडेट की जाती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment