
देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
लोरमी-नवरात्रि के पावन पर्व पर धर्म जागरण समन्वय द्वारा सारधा में भव्य चुनरी यात्रा का शुभारंभ मां शारदा दुर्गा उत्सव समिति से शुभारंभ किया गया। इसके बाद जय बरम बाबा दुर्गा उत्सव मानस मंच होते हुए दुर्गा उत्सव समिति भाटा में विश्राम हुआ। इस अवसर पर श्याम सिंह राजपूत ने चुनरी की पूजन अर्चन कर यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि शक्ति जागरण का केंद्र होता है।
सनातन संस्कृति धर्म के लिए उत्थान के लिए इस प्रकार के चुनरी यात्रा का आयोजन कर नारी शक्ति को दुर्गा भवानी कालरात्रि की तरह देश धर्म संस्कृति के लिए कार्य करना होगा।
धर्म जागरण संयोजक संजय सिंह ने कहा कि लव जिहाद धर्मांतरण रोहिंग्या व बांग्लादेशी मुसलमान मिशनरी के मायाजाल और षडयंत्रों से सबको जागरूक रहना होगा। मंडल संयोजक ओंकार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा योजना को बनाने में योगदान दिया।

दुर्गा भवानी के झांकी रामधुन के साथ रहा। इस अवसर पर श्याम सिंह,विजय सिंह,शेष सिंह, ओंकार सिंह, कुश अग्रवाल,मनोज सिंह, पंकज सिंह, रमेश सिंह, विक्रम सिंह पूनम सिंह महावीर सिंह सुदर्शन सिंह प्रीतम सिंह एवं सरोज राजपूत कुमुद राजपूत रोशनी राजपूत एवम समस्त मातृशक्ति पीला व लाल साड़ी में शुभ्र वस्त्र के साथ यात्रा में सम्मिलित हुए।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216261
Total views : 8258084