राजधानी में दशहरा की तैयारी : WRS में 101 फीट तो रावणभाठा में 60 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में शनिवार को विजयादशमीं का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन कार्यक्रम जगह-जगह होगा। शहर के प्रमुख समितियों में आतिशबाजी को लेकर खूब होड़ मची हुई है। इस बार शहर में कोलकाता, जबलपुर, भिलाई और बलौदाबाजार से भी टीमें बुलाई गई है। मुख्य रूप से डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा मैदान, रावांभाठा, छत्तीसगढ़ नगर, बोरियाखुर्द, बीटीआई ग्राउंड में रावण दहन होगा।

राजधानी में सबसे ऊंचा 101 फीट का रावण डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में तैयार हो रही है। यहां मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई भी 85-85 फीट होगी। इसी तरह रावणभाठा (भाठागांव) में रावण का पुतला 60 फीट का होगा। वहीं मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट का होगा। वहीं पुतले तैयार करने के लिए कोलकाता आदि जगहों के कारीगर दिन रात जुटे हुए है।

रावणभाठा मैदान
सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति रावणभाठा के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि आतिशबाजी के लिए जबलपुर की टीम आएगी। दशहरा के ही दिन रामलीला होगी। रावण का 60 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट के होंगे।

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रावण का पुतला 101 फीट का होगा। मेघनाथ और कुंभकरण का 85-85 फीट के पुतले होंगे। आतिशबाजी के लिए कोलकाता से टीमें बुलाई गई है। आंध्रप्रदेश के कलाकार तीनों की पुतलों को आकार दे रहे हैं।

बीटीआई ग्राउंड
खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। यहां सिर्फ रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।शाम को रामलीला का मंचन होगा। आतिशबाजी बलौदाबाजार की टीम करेगी।

छत्तीसगढ़ नगर दशहरा मैदान
छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि रावण का पुतला 45 फीट जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 30 फीट के होंगे। सोनपैरी ग्राम की पुष्पांजलि मानस मंडली रामलीला करेगी। कोलकाता के कलाकार स्पेशल इफेक्ट के साथ आतिशबाजी करेंगे। छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम रंग झरोखा की प्रस्तुति होगी।

रावांभाठा समिति
दशहरा उत्सव समिति रावांभाठा के संरक्षक एवं बिरगांव नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि रावांभाठा के रामायण मेला मैदान में रावण दहन होगा। यहां 30 फीट का पुतला बनाया जा रहा है। दोपहर में रंग छत्तीसा टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम सात बजे से रामलीला होगी। भिलाई के कलाकार स्पेशल इफेक्ट के साथ आतिशबाजी करेंगे।

सजा रावण बाजार
राजधानी में रावण दहन को खासा उत्साह दिख रहा है। बड़े समितियों के अलावा गली-मोहल्लों में भी रावण दहन होगा। इसके लिए शहर में बांसटाल, राठौर चौक, आमापारा आदि जगहों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का बाजार सज चुके हैं। इन जगहों पर पुतलों की आकार तीन फीट, पांच फीट, 10 फीट से लेकर 30 फीट तक मिल रहा है। पुतलों की कीमत भी पिछले साल से साइज (ऊंचाई) के अनुसार पांच सौ से एक हजार रुपये बढ़ गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *