PM मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे नायब सैनी, ‘हरियाणा का अगला CM कौन?’ के सवाल पर दिया बड़ा जवाब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। हरियाणा में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की लगातार जीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, मैंने प्रधानमंत्री मोदी को हरियाणा में मिली महत्वपूर्ण जीत के बारे में जानकारी दी है। मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि हरियाणा के लोग उनसे बहुत स्नेह और सम्मान रखते हैं, जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा में लगातार तीसरी बार डबल इंजन वाली सरकार बनी है।

मुख्यमंत्री का फैसला संसदीय बोर्ड करेगा

हरियाणा का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल के जवाब में नायब सैनी ने कहा कि, उन्होंने अपना कर्तव्य पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री के बारे में फैसला हमारा संसदीय बोर्ड करेगा।

विधायक दल अपना नेता चुनेगा और किसे चुनना है, इसका निर्णय पूरी तरह से उन्हीं के हाथ में है। इस मामले में कोई शर्त या आपत्ति नहीं है। संसदीय बोर्ड द्वारा जारी निर्देश ही प्रामाणिक माना जाएगा। वे जो भी निर्णय लेंगे, उसे सर्वमान्य माना जाएगा।

हरियाणा में जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है, जिन्होंने पिछले एक दशक में ऐसी नीतियां और कार्यक्रम लागू किए हैं, जिनसे गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को समान रूप से लाभ मिला है। उन्होंने हरियाणा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही पार्टी तीसरी बार सत्ता में आई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment