बिलासपुर : जिले के मोपका इलाके में एक अंतरराज्यीय हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट का संचालन बेहद गुप्त रूप से किया जा रहा था। मोपका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस बड़े रैकेट पर छापेमारी की, जिसमें 8 युवतियों सहित एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार की गई युवतियों का संबंध उत्तर प्रदेश, नेपाल, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश से बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, ये सभी युवतियां कथित रूप से इस रैकेट का हिस्सा थीं और इन्हें दलाल के जरिए इस अवैध धंधे में लाया गया था।

पुलिस अब गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ी सफलता है और इस मामले की गहन जांच जारी है। साथ ही, पुलिस का मानना है कि इस रैकेट के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसे लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167596
Total views : 8194914