Live JK-Haryana Election Results Live: रुझान में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत, जम्मू कश्मीर में भी भाजपा पीछे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है। कांग्रेस 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 20 सीटों पर आगे है। वहीं अन्य 8 सीटों पर आगे हैं।

सुबह 8.40 के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा ने 21 और अन्य 9 सीटों पर आगे चल रही हैं।

सुबह 8.30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में भाजपा 25, कांग्रेस 41 और अन्य पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • सुबह साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन 21 सीटों पर, – – भाजपा 19 सीटों पर, पीडीपी 2 सीटों पर और अन्य छह सीटों पर आगे हैं।
    – हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे चल रही हैं
    – हरियाणा में अंबाला कैंट सीट से भाजपा के अनिल विज आगे चल रहे हैं। जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे हैं।
    – जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न के लिए खाना तैयार किया जा रहा है।

जम्मू कश्मीर में भी कांटे का मुकाबला
जम्मू कश्मीर में 90 में से 38 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इनके मुताबिक कांग्रेस गठबंधन 17, पीडीपी 3 और भाजपा 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे हैं।
हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
हरियाणा में 90 में से 43 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इनके मुताबिक भाजपा 19, कांग्रेस 19 और सात सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment