माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में भगदड़ से एक महिला की मौत…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मां बम्लेश्वरी  माता के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ में उमड़ी भारी भीड़ शनिवार रात 12 बजे अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे भगदड़ का माहौल बन गया। ज्ञात हो को नवरात्रि के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु  प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचते है।

अत्यधिक भीड़ के कारण मची भगदड़ से धमतरी निवासी उम्र 36 साल सोनल साहू गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी जिसे डोंगरगढ़ अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी ।एडिशनल एसपी राहुदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की । घटना के दौरान सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेट्स भी पूरी तरह टूट गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

ऐतिहासिक भीड़ हादसे का कारण

लगभग 1 लाख की क्षमता वाले स्थान पे इस बार ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंच जाने से स्थिति अनियंत्रित हो गयी । स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने आज तक ऐसी भीड़ कभी नही देखी। राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे जल्दबाजी न करें जिला प्रशासन और पुलिस विभाग का सहयोग करें बारी बारी सबको दर्शन लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

सुरक्षा के मद्देनजर की गई बैरिकेडिंग

जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुरक्षागत कारणों के मद्देनजर जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो बावजूद ऐतिहासिक भीड़ में लोगो की हड़बड़ाहट, बेचैनी ने हादसे को अंजाम दे ही दिया। बीएमओ बी पी एक्का के अनुसार महिला के मौत का मुख्य कारण दम घुटना है। शव पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है।

मां काली अन्नदान भंडारा समिति की निःशुल्क सेवा

मां बमलेश्वरी के दर्शन करने रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए नि:शुल्क बस सेवा आज से शुरू की गई है। आकाश वाणी स्थित काली मंदिर से डॉ. रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। प्रतिदिन 4 नि:शुल्क बसों के माध्यम से लगभग 250 दर्शनार्थी डोंगरगढ़ जा पाएंगे। रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भक्तों को मां बमलेश्वरी का दर्शन कराया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *