बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी, संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर की जाएगी कार्यवाही….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/ निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली -कलेक्टर राहुल देव ने सभी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में शिक्षा विभाग में बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित 01 भृत्य सहित 04 शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड पथरिया के हिंछीपुरी हाई स्कूल में पदस्थ व्याख्याता  प्रियंका सोनी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सेजेस) दाउपारा मुंगेली के व्याख्याता  रजनीश उपाध्याय, हाई स्कूल कोसमतरा लोरमी के व्याख्याता  अमित कुमार राजपूत, प्राथमिक शाला मनकी लोरमी में पदस्थ सहायक शिक्षक मनोज कुमार जायसवाल तथा हाई स्कूल गोड़खाम्ही लोरमी में पदस्थ भृत्य  संदीप कुमार यादव को नोटिस जारी कर 15 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी के द्वारा आजपर्यंत तक किसी भी प्रकार का स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया है। स्पष्टीकरण के लिए 03 दिन का समय दिया गया है संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *