
देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख /निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
लोरमी-ग्राम खुड़िया बांध के ऊपरी हिस्से डंगनिया भुरवाडीह के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बांध में तैरते हुआ मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है।
खुड़िया चौकी क्षेत्रान्तर्गत 30 सितंबर को सुबह ग्रामीणों ने सूचित किया कि खुड़िया बांध में भुरवाडीह टापू एवं ग्राम डंगनिया के नजदीक बांध के पानी मे एक दो तीन दिन पुरानी अज्ञात व्यक्ति की शव पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो पाई है, स्थल एवं बॉडी को फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है, एवं शव को पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना करेगी।
चौकी प्रभारी सत्येंद्र पूरी गोस्वामी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर स्थल पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226440
Total views : 8271206