सेजेस राठी में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर मानक लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विनय सिंह : बेमेतरा: स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) रायपुर शाखा के सहयोग से मानक क्लब के तत्वावधान में मानक लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से आम जनता को दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले उत्पादों के मानकों के प्रति जागरूक करना था।

प्रतियोगिता का मुख्य विषय “व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई से संबंधित उत्पाद के मानक” रहा, जिसमें 33 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उन्होंने टूथपेस्ट, शैंपू, साबुन, डिटर्जेंट, नेल कटर, फेस वॉश, हैंड वॉश आदि उत्पादों के मानकों पर जानकारी प्राप्त की और उसे लेखन व चित्रकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया।

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुदेश चटर्जी, मानक क्लब की मार्गदर्शिका स्मृति अग्रवाल और अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे।

बीआईएस, भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है जो वस्तुओं के मानकीकरण, अंकन और गुणवत्ता प्रमाणन की गतिविधियों का संचालन करता है।

प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने स्वच्छता के महत्व को समझा। इसके माध्यम से आम जनता को भी विभिन्न उत्पादों के मानकों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *