खुड़िया में छाया आतंक का साया, लोमड़ियों के हमले से 10 ग्रामीण घायल….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल मुंगेली : लोरमी —  खुड़िया और लोरमी वन क्षेत्र जो कि मुंगेली वनमण्डल के अंतर्गत आते है के जंगल से सटे गांवों में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।


कुछ दिन पूर्व लोरमी वन परिक्षेत्र के तीन गांवों में हाथियों के हमले से किसानों की 8 एकड़ से अधिक फसल बर्बाद हुई थी। वही अब खुड़िया वन क्षेत्र के पास बसे गांवों में जंगली लोमड़ियों ने कहर बरपाना आरम्भ कर दिया है ।

बीती रात, लगभग 10 लोगों पर लोमड़ियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया है जिससे कि क्षेत्र में उनके आतंक को लेकर भयावह की स्थिति बनी हुई है।


सूचना मिलते ही उक्त घायलों को तत्काल 50 बिस्तर वाले अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
घटना खुड़िया के कारीडोंगरी और दरवाजा गांवों में घटित हुई है जहां जंगली लोमड़ियों का आतंक फैला हुआ है।

गांव में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है, क्योंकि वे अक्सर घरों के बाहर खेलते रहते हैं।
खुड़िया रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गांव में मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, पहले लोमड़ियां इंसानों को देखकर जंगल की ओर भाग जाया करती थीं, लेकिन अब गांव में उनका आना-जाना और हमले करना आम हो गया है, जिससे लोग दहशत में हैं। वन विभाग लगातार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment