राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 स्कूली बच्चे और 4 ग्रामीण शामिल हैं।
घटना जोरातराई गांव की है, जहां बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक खंडहर में शरण ले रहे थे। अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने इन सभी की जान ले ली।
मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
इस हादसे के बाद इलाके में भय और चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है, खासकर मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8243891
Total views : 8292977