
रायगढ़ (शैलेश शर्मा) – भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा अधिकारियों को जनता से बेहतर संबंध बनाने के निर्देश देने के बावजूद कुछ अधिकारियों का रवैया सुधरता नजर नहीं आ रहा है।
ऐसा ही एक मामला रायगढ़ के बरमकेला तहसील से सामने आया है, जहां तहसीलदार पुनम तिवारी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

दरअसल, चौधरी ने हल्का पटवारियों के मुख्यालय में न रहने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका असर आम नागरिकों और किसानों पर पड़ रहा था। इस मुद्दे पर पहले भी 19 जुलाई 2024 को शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 19 सितंबर 2024 को जब चौधरी तहसील कार्यालय पहुंचे, तो तहसीलदार तिवारी ने उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें कार्यालय से बाहर निकलने का आदेश दिया।
इस अपमानजनक घटना के बाद चौधरी ने जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर तहसीलदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार मुख्यमंत्री के आदेशों की अनदेखी कर रही हैं, जिससे जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8185601
Total views : 8218842