
(गौतम बाल बोदरे) : केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में 20 सितंबर 2024 को हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विद्यालय की प्राचार्य अर्चना मर्सकोले द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
इसके बाद विद्यालय के राजभाषा प्रभारी सुनील पाण्डेय ने राजभाषा हिन्दी की प्रासंगिकता और उसकी संवैधानिक स्थिति पर एक प्रेरणादायक संभाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हिन्दी भारत की धड़कन है, जो पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोती है।
प्राचार्य अर्चना मर्सकोले ने अपने वक्तव्य में भूमंडलीकरण के दौर में हिन्दी की उपयोगिता और प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि हिन्दी भाषा ने समय के साथ अपने कलेवर को बदला है और आज भी एक प्रगतिशील भाषा बनी हुई है।

इसके बाद प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आरंभ हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों को चार सदनों — निराला सदन, प्रेमचंद सदन, महादेवी वर्मा सदन और मीरा सदन — में विभाजित किया गया था। प्रश्न हिन्दी की संवैधानिक स्थिति, साहित्यिक इतिहास, कामकाजी हिन्दी और पहेलियों पर आधारित थे।
कड़े मुकाबले में निराला सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सदन प्रमुख सुनील शर्मा और उनकी टीम के सदस्य स्वाति शर्मा, आरती, और हेमंत कश्यप ने प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर जीत हासिल की।
प्रेमचंद सदन द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें अरविंद तिग्गा, पी.वी.एस. लक्ष्मी, नेहा श्रीवास्तव, प्रियंका शर्मा, और वीरेन्द्र कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया। महादेवी वर्मा सदन तृतीय स्थान पर रहा, जहां माला शर्मा, सिमरन सहगल, एलिन बक्सला, गोलेख गुप्ता, और विनीता यादव ने सराहनीय भूमिका निभाई।

चौथे स्थान पर मीरा सदन रहा, जिसमें संगीता कोकिला, रागिनी उराँव, अंसुम, भावना, और सोनाली ने सहभागिता की।
प्रश्न मंच का संचालन सुनील पाण्डेय ने किया और निर्णायक की भूमिका रवींद्र यादव और जे. लाकरा ने निभाई। प्रधान पाठक तरुण पटेल ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गणित शिक्षक सुबोध धीरे और ग्रंथपाल सुरभि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163481
Total views : 8188382