छत्तीसगढ़: 14600 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 8वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

(जे के मिश्रा )  छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 8वीं पास युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में चपरासी, प्रोसेस सर्वर और सफाईकर्मी जैसे पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

14600 पदों पर निकली भर्ती छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी स्कूलों और अन्य सरकारी विभागों में 14600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के अंतर्गत 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए कई पदों की रिक्तियां हैं, जिनमें चपरासी, प्रोसेस सर्वर और सफाईकर्मी शामिल हैं।

वेतन और अन्य लाभ चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन ₹23,000 तक दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी लाभ और भत्ते भी उम्मीदवारों को दिए जाएंगे।

आवेदन करने की प्रक्रिया

सबसे पहले, उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
“ऑनलाइन आवेदन” के सेक्शन में जाएं और वहां दिए गए ‘School Class IV Employee Recruitment 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता भरें।
दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
चयन प्रक्रिया चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल जांच भी की जाएगी।

आयु सीमा और अन्य योग्यताएं

आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदकों के पास सभी जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए।
आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹350 और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग उम्मीदवारों के लिए ₹250 है।

अंतिम तिथि आवेदन करने की अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment