रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्राधिकरणों, निगम और मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। हालाँकि, एक साथ बड़ी सूची जारी नहीं की जा रही है, लेकिन चरणबद्ध तरीके से नियुक्तियों की सूचियां जारी की जा रही हैं।
सरकार द्वारा घोषित नई नियुक्तियों में पत्थलगांव से विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके साथ ही, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की नियुक्ति हुई है।



वहीं, आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहिब को अनुसूचित जाति प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों के साथ सरकार ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही और भी प्राधिकरणों, निगम और मंडलों में नियुक्तियों की सूची जारी की जाएगी।
जबकि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को सौंपी गई है।

Author: Deepak Mittal









