रायपुर। प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात के साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समूह में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लोक दर्शन एवं कलश नृत्य परिवार भिलाई के कलाकारों ने छायाचित्र भेंट की। सांस्कृतिक संस्था लोक दर्शन से जुड़ी लोक कलाकार दीपशिखा श्रीवास ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 2015 में रायगढ़ ज़िले में राज्योत्सव के दौरान की फोटो फ़्रेम सौंपी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री साय की जनता के प्रति आत्मीयता लोगों को उनसे जोड़ती है। लोक दर्शन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष संस्था से संबंधित माँग भी रखी। जशपुर से आई दृष्टिबाधित कुमारी रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की। मुख्यमंत्री ने सहायता का दिया आश्वासन।
जनदर्शन मंच पर जाने से पूर्व मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांगजनों से मुलाक़ात की। दिव्यांगजनों की समस्या को सुनते हुए त्वरित राहत देते हुए मुख्यमंत्री साय ने केरपे (बीजापुर) निवासी राजूराम वाचम (21 वर्ष) और लीलाशंकर साहू (37 वर्ष) निवासी भेंडरवानी (धमतरी) को बैटरीचलित वाहन, मोहम्मद रसीद कुरैशी (69 वर्ष) निवासी रायपुर को व्हीलचेयर, इंद्रसेन गोस्वामी (27 वर्ष) निवासी बेलसर (बलरामपुर) को एल-बो क्रेच एवं विवेक शर्मा (37 वर्ष) निवासी भनपुरी रायपुर को वॉकर प्रदान किया।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8224975
Total views : 8269271