
पुलिस की काउंटर कार्यवाही से अपराधियों का मनोबल बढ़ाने में किसका हाथ कौन दे रहा है संरक्षण ?
शैलेश शर्मा : घरघोड़ा से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दिवाकर लहरें पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, दिवाकर लहरें, अनुराग महंत और समीर महंत, तीनों करीब 4:30 बजे स्कूटी पर घूम रहे थे।
स्कूटी का संचालन अनुराग कर रहा था। रास्ते में जब वे प्रज्ञा स्कूल के पास गणेश विसर्जन के दौरान भारी भीड़भाड़ देख रुके, तभी घटना घटी।

पुरानी दुश्मनी के कारण दिनेश महंत उर्फ दीनु और मुकेश महंत उर्फ मोनू ने अचानक पीछे से दिवाकर लहरें की गर्दन पकड़कर गंदी-गंदी गालियां दीं और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान हमलावरों ने दिवाकर के कपड़े फाड़ दिए और किसी नुकीली चाकू जैसी वस्तु से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में काउंटर अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243615
Total views : 8292652