
बिलासपुर : डायल-112 की तत्परता ने एक गर्भवती महिला और उसकी नवजात बच्ची की जान बचाई। थाना सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजनों ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया।
लेकिन साधन उपलब्ध न होने पर डायल-112 से मदद मांगी। सूचना मिलते ही तोरवा डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई।
आरक्षक सुनील पटेल और चालक जयेश कुमार की सतर्कता से वाहन को रोका गया और जरूरी सामग्री की व्यवस्था की गई। परिजनों की मदद से वाहन में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रसूता महिला और उनके परिजनों ने डायल-112 और बिलासपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर ने आरक्षक सुनील पटेल के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
बिलासपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर बेझिझक संपर्क करें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179855
Total views : 8211089