लोकसभा के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी से भड़के कांग्रेसजनों ने फूंका पुतला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

( जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी) : कांकेर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित सार्वजनिक टिप्पणी व बयानबाजी करने वाले नेताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 18 सितम्बर, दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे, ऊपर-नीचे रोड के पास, कांकेर में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील गोस्वामी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। बिट्टू का यह बयान, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को “देश का नंबर वन आतंकी” कहा, बेहद आपत्तिजनक है।

उन्होंने कहा कि जिस परिवार के सदस्य राहुल गांधी हैं, वह आतंकी घटना से पीड़ित परिवार है। भाजपा नेता बिट्टू का यह बयान उनके मानसिक दिवालियापन और बड़बोलेपन का प्रतीक है, जिसकी कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। भाजपा नेता बिट्टू को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नरेश ठाकुर ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि शिवसेना नेता संजय गायकवाड़ का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। अब उन्हें आराम की जरूरत है, और महाराष्ट्र की जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमा-झटकी के बीच कांग्रेसजन विवादित बयान देने वाले नेताओं का पुतला फूंकने में सफल रहे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नरेश ठाकुर, जितेंद्र सिंह, तरेंद्र भंडारी, याशीन कराणी, मनोज जैन, सुनील गोस्वामी, रोमनाथ जैन, नरेश बिछिया, अजय रेणु, दीपक शोरी, विजय यादव, गोमती सलाम, रोशन आरा, यासमीन खान, मतीन, पुरुषोत्तम पाटिल, धनीराम ध्रुव, सरजू शोरी, इशहाक अहमद, शोएब अहमद, शिवांकित, खोमेंद्र उईके, विजय यादव, शदाब खान, अजय भासवानी, राजू दुबे, सत्यार्थ करायत, सोमेश सोनी, कमलेश पद्माकर, पंचराम सलाम, मुकेश तिवारी, चन्द्रलोक ठाकुर, लोमेन्द्र यादव, किशन साहू, दामेस्वर दर्रो, मुकेश दुबे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment