UltraTech Cement Plant के मजदूरों के विश्राम गृह के पास मजदूर की लटकी मिली लाश, प्लांट में मचा हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार। जिले से हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट (UltraTech Cement Plant) के मजदूरों के विश्राम गृह के पास एक मजदूर की लटकी हुई लाश मिली है. इस घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया. वहीं सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मजदूर की लाश को रस्सी काटकर हटा दिया गया था.घटना के बाद से मजदूरों में आक्रोश फैल गया है और मजदूर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना की सूचना पर सुहेला पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार्रवाई में जुट गई है.

नाम न छापने की शर्त पर मजदूरों ने मीडिया को बताया कि जब भी कंपनी में कोई घटना होती है तो कंपनी अक्सर उसे दबाने की कोशिश करती है और मजदूरों पर दबाव बनाती है. साथ ही नौकरी से निकाल देने की धमकी भी दी जाती है, जिससे मजदूर भयभीत रहते हैं. आज की घटना में भी यही हुआ है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के पहुंचने के पहले ही रस्सी से लटकी मजदूर की लाश को नीचे उतारकर वहां से हटा दिया गया था.

घटना के बाद सुहेला थाना पुलिस समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. वहीं पुलिस मजदूरों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है. घटना के संबंध में एसडीओपी भाटापारा एश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि घटना हुई है पुलिस जांच में जुटी है. घटना का कारण अभी अज्ञात है. पंचनामा कार्रवाई की जा रही है. घटना के कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *