सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के साथ विकसित भारत की संकल्पना समृद्ध भारत की बनेगी गारंटी – पीएम मोदी…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए आज पीएम आवास योजना शहरी के तहत 04 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया, जिसमें मुंगेली जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के 1058 हितग्राही भी शामिल है।

इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों को बधाई दी और कहा कि आज देश भर में गणपति को विदाई दी गई। आज अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा भी है। दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जहां श्रम और कौशल को विश्वकर्मा देवता के रूप में पूजा जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सरकार द्वारा किसान, नौजवान और आम नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के साथ विकसित भारत की संकल्पना समृद्ध भारत की गारंटी बनेगी।

कोई भी पात्र हितग्राही आवास योजना से नहीं होगा वंचित – विधायक पुन्नुलाल मोहले

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली में किया गया। जहां विधायक पुन्नुलाल मोहले सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राहुल देव सहित प्रशानिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में जिले के नागरिक शामिल होकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ओड़िशा के भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गरीबों और जरूरतमंदो को आवास स्वीकृत कर योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के नगरीय निकायों में कुल 04 हजार 675 आवास स्वीकृत किए गए है.

जिसमें से 03 हजार 362 आवास पूर्ण कर लिया गया है। शेष अवास का निर्माण कार्य प्रगतिरत है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। विधायक मोहले ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे है। कोई भी पात्र हितग्राही आवास से वंचित नहीं होगा। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई भी दी।

आमजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने प्रशासन प्रतिबद्ध – कलेक्टर कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि आज बहुत अच्छा कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया है। इसके साथ ही ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के तहत सभी नगरीय निकायों और गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने कार्यक्रम का शुभारंभ और प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को प्राप्त करने के लिए विविध आयामों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। आप सभी लोग इसके साक्षी बने है।

इसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और आमजनों को शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ दिलाने कार्ययोजना बनाकर लगातार कार्य किए जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1058 हितग्राहियों को गृह प्रेवश कराया गया है। उन्होंने लाभान्वित हितग्राहियों को बधाई दी। गणमान्य नागरिक शैलेश पाठक ने कहा कि गरीब बिना छत के न रहे इसके लिए आवास योजना संचालित किया जा रहा है। शासन द्वारा 18 लाख आवास देने का संकल्प लिया गया है। कोई भी गरीब आवास से वंचित नहीं रहेगा।

‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान का किया शुभारंभ, ली गई शपथ कार्यक्रम के दौरान विधायक मोहले और कलेक्टर ने जिले के नगरीय निकायों में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों को ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर स्वच्छता में भागीदारी के लिए अपील की। बता दें कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत नगरीय निकायों में तिथिवार विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वृक्षारोपाण, साफ-सफाई किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, साफ-सफाई में समय देने, न गंदगी करूंगा न किसी को करने दूंगा आदि की शपथ ली।

आवास योजना के हितग्राही सुरूज बाई पटेल को कराया गृह प्रवेश जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक मोहले और कलेक्टर ने सरदार पटेल वार्ड क्रमांक 02 की हितग्राही सुरूज बाई पटेल के नवीन पीएम आवास पर पहुंचकर गृह प्रवेश कराया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने आवास योजना के 03 हितग्राहियों को चाबी सौंपी एवं पूर्णता प्रमाण पत्र वितरण किया इस अवसर हितग्राही भानू सोनी ने कहा कि पहले उनके पास कच्चा मकान था, जो रहने के लायक नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास मिल गया है, इससे हम सभी परिवार के सदस्य खुश है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। हितग्राही विक्रांत देवांगन ने कहा कि आवास योजना के तहत उनका आवास का सपना पूरा हो गया है और आज प्रमाण पत्र भी मिल गया। उन्होंने गरीबों को पक्का आवास दिलाने इस योजना के शुरूआत करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओं प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम पार्वती पटेल, नगर पालिका सीएमओ आशिष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण व बड़ी संख्या में आमजन और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *