प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत आवेदन आमंत्रित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


डी पी मिश्रा : जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में शिक्षित बेरोजगारो को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिये प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत विनिर्माण क्षेत्र के लिए 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। जिस पर शासन द्वारा नियमानुसार मार्जिन मनी अनुदान दिया जायेगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वी उत्तीर्ण एवं जिले का निवासी होना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत सभी श्रेणी (वर्ग) के लिए इकाई स्थापित करने पर क्रमशः शहरी क्षेत्र हेतु 25 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 35 प्रतिशत अनुदान राशि की पात्रता होगी। सुविधानुसार आवेदक केवीईसी के वेब पोर्टल WWW.Kviconline.gov.in/ PMEGP ePortal में ऑनलाईन आवेदन फार्म भर सकते हैं।


इस संबंध में आवेदक योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो वे जिला व्यापार उद्योग केन्द्र दंतेवाड़ा, पता- प्रशासनिक भवन, औद्योगिक क्षेत्र टेकनार में आवश्यक दस्तावेज के साथ संपर्क कर सकते हैं, इसके तहत 02 पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (8वी, 10वी, 12वी) जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, भूमि का नक्शा खसरा, अनापत्ति प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि हो) प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक एवं (बैंक खाते विवरण सहित), राशन कार्ड, आदि आवेदन के साथ जमा करना होगा।

इसके अंतर्गत राइस मिल, हॉलर मिल, मसाला निर्माण, नमकीन निर्माण, पशु आहार निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, स्टील फर्नीचर, रेडीमेड गारमेंट निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, एवं सेवा क्षेत्र अंतर्गत कंप्यूटर फोटो कापी, मोटर सायकल रिपेरिंग, टेन्ट हाउस इत्यादि उद्यम शामिल होगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्री रविशंकर नेताम, मो. नं. 7999896446, श्री महेश किरणापुरे, मो. नं. 6265652860 पर संपर्क किया जा सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *