IMD Alert: मूसलाधार बारिश से 32 लोगों की मौत, 14 राज्यों में तीन दिन भयंकर बारिश का कहर…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले लगभग 36 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण 32 लोगों की जान जा चुकी है। अगले तीन दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

पंजाब समेत 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है क्योंकि लगातार बारिश और दरकते पहाड़ों के चलते सुरक्षा खतरे में है।
हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
दिल्ली-एनसीआर की कई सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है।
केदारनाथ यात्रा में बाधा
सोनप्रयाग में लगभग 2,500 यात्री बारिश के कारण फंसे हुए हैं, क्योंकि केदारनाथ पैदल मार्ग को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। केदारनाथ धाम से किसी भी व्यक्ति को नीचे भेजने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

भूस्खलन और वर्षाजनित हादसे
राजगढ़ किले की दीवार वीरवार तड़के 4 बजे भरभरा कर पास के मकान पर गिर गई, जिससे एक ही परिवार के नौ लोग मलबे के नीचे दब गए। इनमें से सात की मौत हो गई, जबकि दो को जिंदा निकाला गया।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तीन गांवों में घरों की दीवारें ढहने से पांच लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवार की बेटी ने बताया कि सभी लोग सो रहे थे जब अचानक दीवार गिर गई। इसमें उसकी मां और चाचा दब गए और मदद पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई थी। अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि मृतकों में ढाई साल और पांच महीने के दो बच्चे भी शामिल हैं।
रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *