कौन है सौम्या चौरसिया : आयकर विभाग ने लिया बड़ा एक्शन…100 से अधिक संपत्तियों की अटैक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने सौम्या चौरसिया की 100 से अधिक संपत्तियों को अटैच कर दिया है। इसमें उनका भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट में घर भी है। सौम्या चौरसिया इस वक्त जेल में है उन्हें कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था।

बता दे की सौम्या चौरसिया राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रही है वह पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में उप सचिव थी। तत्कालीन सरकार में सौम्या की गिनती तेज तर्रार व सबसे ताकतवर महिला अधिकारी में होती थी। भूपेश बघेल की सरकार के दौरान ही ईडी ने उन्हें 500 करोड रुपए के कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा ईओडब्ल्यू ने भी आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि कई बार कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

कौन है सौम्या चौरसिया
सौम्या चौरसिया मूलतः राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री काल में वे सीएम सचिवालय में उप सचिव थीं। सौम्या चौरसिया उस दौर की सर्वोच्च शक्तिशाली/प्रभावशाली महिला के रुप में जानी जाती हैं। ईडी ने उन्हें पाँच सौ करोड़ से अधिक के कोयला घोटाला मामले में गिरफ़्तार किया है। राज्य की ईओडब्लू/एसीबी शाखा भी कोयला घोटाला मामला में एफ़आइआर दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। ईओडब्लू ने सौम्या चौरसिया के विरुध्द आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया है। ईडी मामले में सौम्या चौरसिया की ज़मानत सुप्रीम कोर्ट से एक लाख रुपए जुर्माने के साथ खारिज हो चुकी है।हालाँकि अदालत में उनकी ज़मानत के प्रयास फिर से तेज हैं।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *