विनय एजेंसी दल्लीराजहरा में जीएसटी का छापा.. व्यापारियों में हड़कंप..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दल्लीराजहरा : शहर के प्रमुख प्रतिष्ठित पान मसाला गुटखा के व्यावसाई विनय एजेंसी के यहां सेंट्रल जीएसटी की टीम ने गुरुवार को छापा मारा था, गुरुवार, शुक्रवार शनिवार 3 दिनों तक लगातार छापमारवाही  कार्रवाई चलती रही इस 3 दिनों में जीएसटी के अधिकारियों ने काफी बड़ी संख्या में जीएसटी चोरी के अलावा अन्य दस्तावेज खंगाले और कई मामले प्रमाणित भी हुए।

विनय एजेंसी में सेंट्रल जीएसटी  छापे के बाद दल्लीराजहरा शहर के व्यापारियों के बीच दहशत भरा माहौल देखने को मिला, कुछ व्यापारियों ने जीएसटी छापे के दौरान अपनी दुकानों के शटर बंद कर गायब हुए।

बताया जाता है कि पिछले कई वर्षों से विनय एजेंसी पान मसाला गुटका और अन्य व्यवसाय में जीएसट कर की चोरी किया करते थे जिसकी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी, कोरोना काल में भी विनय एजेंसी सुर्खियों में रहे थे।

18 चक्का कंटेनर पान मसाला गुटका मसाला जप्त किया गया था, कोरोना काल के बाद अब तक लगातार तंबाकू गुटखा मसाला पान मसाला के व्यापार में जीएसटी की चोरी की शिकायत विभाग को प्राप्त हो रही थी और विभाग के आला अधिकारी पिछले कई महीनो से रेकी कर रहे थे।

जब शिकायत प्रमाणित हुई तब केंद्रीय जीएसटी के लगभग 14 से 16 अधिकारियों ने एक साथ दलबल दल्लीराजहरा पहुंचकर विनय एजेंसी पान मसाला व्यवसाय के यहां छापा मारा, तीन दिनों तक लगातार छापे के दौरान दुकान का शटर बंद था ।

दुकान के स्वामी के अलावा उनके परिजनों और स्टाफ सहित अन्य लोगों से पूछताछ की गई सभी दस्तावेजों को बारीकी से खंगालाज्ञगया विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जीएसटी छापे के बाद अधिकारियों को काफी कुछ हाथ लगा है ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है।

सेंट्रल जीएसटी छापामार कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की इस विषय को लेकर जब चर्चा करने का प्रयास किया गया तो अधिकारियों ने
कार्रवाई के बारे में अधिकृत जानकारी देने से इनकार किया और  कहा किया गोपनीय मैटर है संपूर्ण कार्रवाई के बाद जानकारी दी जाएगी।

बरहाल दल्लीराजहरा क्षेत्र में पहली बार केंद्रीय जीएसटी की टीम ने 3 दिन लगातार एक ही संस्था पर कड़ी कार्रवाई कर एक-एक दस्तावेजों को खंगाला जो शहर में चर्चा के विषय बना हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *