गोकने नाला का उद्गम से लेकर संगम तक होगा संपूर्ण सीमांकन,कलेक्टर ने नाले का निरीक्षण करने के बाद दिए निर्देश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र  : बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर से होकर गुजरने वाले गोेकने नाला का संपूर्ण रूप से सीमांकन करने को कहा है। नाले की सीमा पर कई  जगह अतिक्रमण की शिकायत आई है।

सीमांकन के बाद नाले को पक्का बनाया जाएगा और किनारे नया सड़क  विकसित जाएगा ताकि लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सके। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 कलेक्टर ने घुरू में मौके पर पहुंचकर नाले के मार्ग का अवलोकन करने का प्रयास किया। बेज़ा कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमण कर ऊंची दीवार खड़ी कर दिए जाने के कारण नाले तक नहीं पहुंच पाए।

कलेक्टर ने नाले की जमीन पर खड़ी दीवार और निर्मित सड़कों को जमींदोज करने के निर्देश दिए। । कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान तिफरा हाई टेक बस स्टैंड के रेनोवेशन कार्य का भी जायज़ा लिया।

उल्लेखनीय है कि घुरू में एमजीएम स्कूल के समीप कुछ लोगों द्वारा नाले पर अवैध कब्जा किया गया है। अतिक्रमण करके उनके द्वारा प्राकृतिक नाले की दिशा ही बदल दी गई है। कलेक्टर ने आज निगम और राजस्व अफसरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने नक्शा, खसरा से नाले की सीमा का मिलान किया। कई लोगों द्वारा अवैध कब्जे की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। सभी अवैध संरचनाओं को नेस्तनाबूद करने के निर्देश दिए।

अवैध निर्माण पर तत्काल चला बुलडोज
कलेक्टर के निर्देश के तत्काल बाद अवैध कब्जा के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई। 4 जेसीबी मशीनों ने काम शुरू कर दिया। एक डेढ़ घंटे में दीवार ढहा दिए गए।

सड़कें भी उखाड़ दिए गए। साथ साथ मलबा का परिवहन भी किया जा रहा है। तहसीलदार अश्विनी कंवर के नेतृत्व में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। नगर निगम का दस्ता और राजस्व और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी उपस्थित थे।

*बस स्टैंड के रिनोवेशन कार्य का लिया जायज़ा*
कलेक्टर ने घुरू के बाद तीफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड के रिनोवेशन कार्य का जायजा लिया ।उन्होंने जहां बसें खड़ी होती हैं, वहां कीचड़ होने की समस्या को दूर करने के लिए सीसी रोड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेन बसेरा निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने को कहा ।

गौरतलब है कि नया बस स्टैंड में 120 क्षमता के दो रेन बसेरा बनाए जा रहे हैं । निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। इससे कम आय समूह के यात्रियों को ठहरने की सुविधा रहेगी। कलेक्टर ने एसीपी वर्क का भी निरीक्षण किया। सेप्टिक टैंक और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की निर्देश दिए। बस स्टैंड आने जाने वाले कुछ यात्रियों से भी मुलाकात कर यात्री सुविधा की जानकारी ली।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *