रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक शुरू हो गयी है।

बैठक में बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।

नक्सल मुद्दों पर राज्यों के बीच कार्डिनेशन बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है।

गृहमंत्री को इस दौरान नक्सल समस्या से निपटने के लिए प्रजेंटेशन भी दिया जायेगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202419
Total views : 8240874