
घरघोड़ा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या शाला घरघोड़ा में चल रहे द्वितीय अवसर छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा कक्षा बारहवीं सहित कन्या माध्यमिक शाला घरघोड़ा में संचालित कक्षाओं का अवलोकन जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा रायगढ़ नरेंद्र चौधरी एवं जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता रायगढ़ देवेंद्र वर्मा समग्र शिक्षा ए पी सी भुवनेश्वर पटेल द्वारा किया गया।
संचालित कक्षा का अवलोकन करते हुए छात्राओं से गणित हिंदी संबंधी प्रश्न किया गया ।
छात्राओं को घर में समय सारिणी बना कर नियमित अध्ययन करने व गृह कार्य करने की प्रेरणा देते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं विद्यालय के पाठ्य सहगामी क्रियाओं पर जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) नरेंद्र चौधरी ने संतोष जाहिर किया।
इस अवसर पर प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा उपस्थित रहे।विद्यालय में चल रहे पाठ्य सहगामी क्रियाओं से शिक्षक विजय पंडा ने उन्हें अवगत कराया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216047
Total views : 8257843