
गुंडरदेही में स्थित शेष नाग मंदिर में हाल ही में नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। लोग दूर-दूर से माता रानी के दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए वहां पहुंचे।
श्रद्धालुओं का मानना है कि शेष माता की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन की विभिन्न समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
कई श्रद्धालुओं ने बताया कि जिनके संतान नहीं हो रहे थे, उन्हें भी माता की कृपा से संतान की प्राप्ति हुई है। नाग पंचमी के दिन विशेष रूप से शेष माता के दर्शन के लिए लोग आते हैं, क्योंकि इस दिन उनकी कृपा से अनेक समस्याओं का समाधान होता है।
मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक का समय निर्धारित है।
भक्तों का कहना है कि शेष माता के दरबार में पहुंचने से सभी प्रकार की कठिनाइयाँ दूर हो जाती हैं, और घर में सुख-शांति स्थापित होती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236018
Total views : 8283400