इंडियन मेंस हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। स्पेन को कांस्य पदक मैच में भारत ने 2-1 से मात दी और लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल इस टीम ने जीता है।
इंडिया और स्पेन के बीच पेरिस ओलंपिक का हॉकी का कांस्य पदक मैच खेला गया। भारत ने इस मैच को 2-1 से जीतकर कांस्य पदक पर कब्जा किया है। लंबे समय के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में पदक जीता है।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारत ने कांस्य पदक हॉकी में जीता था। हॉकी में ओलंपिक में भारत का ये 13वां मेडल है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, दोनों गोल उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236038
Total views : 8283422