चुनचुनिया में संकुल स्तरीय मेगा पीटीएम संपन्न…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली- शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षक एवं पालकों के संयुक्त प्रयास से पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने,बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं विकास हेतु विद्यालय एवं पालकों के मध्य समन्वय स्थापित करने, बच्चों की काउंसलिंग के द्वारा उन्हे परीक्षा के तनाव से मुक्त करने के उद्देश्य से संकुल केंद्र चुनचुनिया में संकुल स्तरीय मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया।


उक्त आयोजन में उपस्थित पालक, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षकों से शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित 12 बिंदु —

मेरा कोना, विद्यार्थी की दिनचर्चा, विद्यार्थी ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक , विद्यार्थी का अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना ,विद्यार्थीयों के आयु एवं कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति-निवास एवं आमदनी प्रमाण पत्र की जानकारी, न्यौता भोज,
शिक्षक – पालक समन्वय पर चर्चा ,प्रतियोगी परीक्षा एवं छात्रवृत्ति जैसे विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा,
शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 पर चर्चा , राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि, डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों से चर्चा आदि पर संकुल के नोडल शिक्षक उमेंददास मानिकपुरी, राजेश सिंह राजपूत, पुरूषोत्तम साहू , प्रमिला चतुर्वेदी के द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

सेवानिवृत्त शिक्षक आर के राजपूत के द्वारा उपस्थित पालकों को श्रेष्ठ पालकत्व के संबंध में मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम पंचायत सल्फा के सरपंच प्रेम पाटले, संकुल प्राचार्य  निहारिका रामटेके के द्वारा  कार्यक्रम को संबोधित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में संकुल चुनचुनिया के प्राथमिक शाला चुनचुनिया, प्राथमिक शाला मोतिमपुर, प्राथमिक शाला सल्फा, प्राथमिक शाला सांवतपुर, पूर्व माध्यमिक शाला चुनचुनिया, पूर्व माध्यमिक शाला सल्फा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुनचुनिया के पालक एवं शिक्षकों ने बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता दी।

कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक समन्वयक भगवती प्रसाद मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला चुनचुनिया की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर भूपेंद्र लाल,संपत खैरवार, आरती मजूमदार,मेवा लाल ध्रुव, विजय कुमार साहू, बजरहिन ध्रुव, चूड़ामणि कौशिक सहित बड़ी संख्या में पालक एवं शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *