प्रभु रामलला दर्शन योजना के तहत संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर :  रामलला दर्शन येाजना के तहत आज संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जिला पंचायत सीईओ आर  पी चौहान , निगम कमिश्नर अमित कुमार इस अवसर पर मौजूद रहे। बिलासपुर जिले से 225 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले है।  रामलला दर्शन योजना के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। दर्शन के लिए जा रहे लोगों ने सरकार का आभार जताया।


 बिलासपुर स्टेशन परिसर में आज भारत गौरव ट्रेन से श्रद्धालु अयोध्या धाम दर्शन के लिए रवाना हुए। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पारंपरिक नृत्य और बाजे-गाजों के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना किया गया। स्टेशन परिसर श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालु ट्रेन में भजन कीर्तन करते  रहे।

बिलासपुर की जोरापारा सरकण्डा निवासी रमा तिवारी  ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें यह अवसर प्राप्त हुआ हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते है,और हम श्रीराम लला के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं।

कोरबा के प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना आस्था का सम्मान है। इस योजना के तहत आम लोगों को श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया। रायगढ़  जिले की राजकुमारी पटेल नेने कहा कि हमें अयोध्या दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है जिसके लिए हम सरकार के आभारी है।


 उल्लेखनीय है कि श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत आज बिलासपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल की दूसरी ट्रेन संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *