
दंतेवाड़ा — संकुल केंद्र शहरी किरंदुल के तत्वाधान में मंगलवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्या नगर स्कूल के सभागार में सर्वप्रथम देवी सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पालक शिक्षक मेगा बैठक कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर संकुल स्तरीय पालक – शिक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्रदान कराने की आवस्यकता महसूस करने की मंशा के तहत बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए बैठक में निम्न बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की गई ।

जैसे मेरा कोना ,छात्र दिनचर्या ,बच्चे ने आज क्या सीखा ,बच्चा बोलेगा बेझिझक ,बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा ,पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना ,बस्ताविहीन शनिवार ,विद्यार्थियों के आयु ,स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी ,जाति आय निवास प्रमाण पत्र ,न्योता भोज ,विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी पर चर्चा ,विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालक एवं छात्रों को अवगत करवाया गया
इस दौरान शाला समिति के अध्यक्ष अतुल सिंह ,विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ,पार्षद अमृत टंडन ,पूर्व सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेन्द्र चौहान ,शैलेंद्र सिंह,बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सक्सेना , अरुण शर्मा , कोडेनार सरपंच मीना मंडावी के साथ साथ संकुल समन्वयक शंकर चौधरी ,प्राचार्या उमा ठाकुर ,लक्ष्मी नेताम प्रधान पाठक ,एम टोप्पो व्याख्याता ,सुनीता मरकाम व्याख्याता ,शिक्षिका रीना गोप ,नीतू नीरज ,रत्ना वर्मा ,पी साहू ,सुशीला राव ,प्राचार्या आभा चौहान ,नाजिया जिलान ,हेमलता सिन्हा ,थेलेश ठाकुर ने पालकों को संबोधित करते हुए उपरोक्त बिंदु की पालकों एवं छात्र छात्राओं को जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक शिक्षक शंकर चौधरी ने किया ।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207890
Total views : 8247732